Home Crime शहर के आठवड़ी बाज़ार की आठ दुकानें चोरों ने फोड़ डाली… ...

शहर के आठवड़ी बाज़ार की आठ दुकानें चोरों ने फोड़ डाली… — जनता ओर व्यापारियों में दहशत व्याप्त है… — चोर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है…

सैय्यद ज़ाकिर

  उपसंपादक

दखल न्यूज भारत

हिंगणघाट :- शहर के मुख्य आठवड़ी बाज़ार की पांच किराना दुकान ओर एक महाराष्ट्र आलू भंडार उसी तरह गोल बाजार की गोपाल जनरल स्टोर्स आदि दुकानें चोरों ने गत दी.13दिसंबर शनिवार की रात को दुकानें फोड़कर 10हज़ार रुपयों की चिल्लर लेकर चंपत हो गए।

            बीते चार माह से इस परिसर में चोरी की घटनाएं बढ़ती पर है।अब चोरों को पकड़ने की एक विशाल चुनौती पुलिस के सामने खड़ी हो गई है।जिसमे शिवम किराना,भावेश किराना,महाराष्ट्र आलू भंडार,शिवम किराना,मेहर किराना,राज किराना स्टोर्स,गोल बाजार की गोपाल जनरल स्टोर्स इन दुकानों के शटर तोड़कर दुकान के गल्ले की टोटल 10हज़ार रुपयों की चिल्लर चोरों ने चुराकर फरार हो गए।

             चोरों की तस्वीरे भावेश किराना स्टोर्स के सी.सी.टीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।चोरी की उम्र 20से 25 वर्ष की ,चेहरे पर रूमाल बांधकर चोरियों को अंजाम दिया ।चोरों की चोरियों की गति शुरू ही है।तीन महीने पूर्व भी इस परिसर के कपड़े की दुकान,अनाज दुकान,हार्ड वेयर इन दुकानों के टीन के शेड धीमी ध्वनि वाली ड्रिलिंग मशीन से शटर काटकर लाखों के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।

            लेकिन इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।अभी हाल ही में हुई चोरियों के पांच दिन बीत चुके हैं चोर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ही है। हिगनघाट पुलिस की धृतराष्ट्र रूपी कार्य प्रणाली पर विशाल सवालिया निशान पैदा हो गया है। अब तो भी सुरक्षा विभाग कोई मज़बूत कदम उठाएगा क्या? इस पर पूरे शहर वासियों का ध्यान केंद्रित है।