सैय्यद जाकिर…
उपसंपादक…
दखल न्यूज भारत
हींगनघाट :-
महामानव,विश्वभूषण,विश्व रत्न परम पूज्य डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े उत्साह के साथ हिंगणघाट में मनाई गई।
सर्व प्रथम 14अप्रैल की सुबह 7:30 बजे युगप्रवर्तक डॉ.बाबासाहाब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सामूहिक बुद्ध वंदना कर अभिवादन किया गया।
उपरांत साढ़े 10 बजे डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर चौक से बाईक रैली की शुरुवात की गई।,रैली शहर के मुख्य मार्ग से भ्रमण कर जयभीम के नारे लगाते हुए आंबेडकर चौक पर समापन किया गया।
शाम 7 बजे डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में युगपुरुष बाबासाहाब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।पूरा शहर आंबेडकरमय हो गया था। चारो दिशाओं में डाॅ.बाबा साहाब आंबेडकर के बड़े बड़े बैनर लगाए गए थे।
एक के बाद एक शाही रैलीया सुंदर मनमोहक झांकियां निकाली गई। डाॅ.बाबासाहाब के चाहने वालों ने रैली में नाचकर अपनी खुशियों का इज़हार कर दूसरो की भी भावना का आदर-सम्मान कर प्रेम का रिश्ता कायम किया। जिसका दृश्य डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर की रैली में दिखाई दिया।
शहर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।जगह जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक,हींगणघाट पुलिस स्टेशन के थानेदार अनिल राऊत,पि.एस.आई.अजय अवचट ओर उनके सहयोगी कर्मी जगदीश चौहान,राहुल गिर डे,रहीम शेख,करुणा मैडम,संजय त्रिपाठी,महिला पुरुष होम गार्ड कर्मी आदि की सुरक्षा प्रणाली की सभी ने सराहना की।
विश्वभूषण डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर जयंती उत्सव के लिये,”उत्सव समिति,ने अथक परिश्रम किया।





