रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030 का पब्लिक इमेज और कम्युनिटी सेवा सेमिनार का आयोजन।। 

      

सैय्यद ज़ाकिर 

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।।                                   

         हिंगणघाट : आगामी 17 सितंबर को रोटरी क्लब द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030 का पब्लिक इमेज सेमिनार हिंगणघाट में पूर्व प्रान्तपाल आशीष अजमेरा धुलिया ,तथा कर्नल दीपक मेहता रायपुर की प्रमुख उपस्थिति में क्लब हाउस गीमा टेक्स छोटी वनी में आयोजित किया गया है।    

          रोटरी संस्थापक अध्यक्ष डॉ.अशोक मुखी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमिनार में करीब 15 वर्षो के उपरांत रोटरी क्लब को जिला सेमिनार आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

          इसमें करीब 18 क्लब बाहर से हिस्सा लेंगे।क्लब अध्यक्ष राजू निखाड़े ने बताया कि सेमिनार में प्रमुख अतिथियों के अतिरिक्त अन्य क्लब वक्ता भी रहेंगे जो रोटरी की पब्लिक इमेज पर प्रकाश डालेंगे,और रोटरी द्वार समाज सेवाएं और कितने बेहतरीन तरीके से कर सकते है जिसमे समाज से वंचित लोगो के जीवन स्तर में सुधारना की जा सकती है।

        उनको खुशिया दी जाए ,इस विषय पर चर्चा होंगी। सेमिनार के सयोंजक प्राध्यापक जितेंद्र केदार ने सेमिनार के बारे में अपने शब्द के उच्चारण में विशाल सेमिनार को सफल बनाने के लिए अलग -अलग समितियों का गठन किया गया है।

      स्वागत समिति,बैठक व्यवस्था समिति,भोजन समिती, स्टेज सजा सजावट समिति आदिl क्लब सदस्यों द्वारा सेमिनार की तैयारियां उत्साह और जोश के साथ जारी है।सेमिनार को सफलता के शिखर तक पहुचाने का प्रयास के लिए सचिव केदार जोगलेकर ,पीताम्बर चंदानी,माया मिहानी (पूर्व अध्यक्ष),मुरली लाहोटी,अशोक डालिया,प्रा.अशोक बोगिरवार, मुकुंद मुदडा, रितेश बुलानी ,उदय शेंडे,मितेश जोशी,मंजूषा मुले,प्रभाकर साठवने,आदि सभी सदस्यों का कड़ा परिश्रम प्रारंभ हो गया है।