सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगनघाट :– रोटरी उत्सव ऑफ हिगन घाट द्वारा रोटरी उत्सव 2026 के उपलक्ष्य में भूमिपूजन समारोह का आयोजन,रविवार 11 जनवरी 2026 को टाका ग्राउंड हिंगनघाट में उत्साह पूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी उत्सव 2026 की शुरुवात की गई।बड़ी संख्या में हींगनघाट के सम्माननीय सदस्य , इनरव्हील अध्यक्षा ओर मेंबर्स तथा रोटरी सदस्यों की उपस्तिथि ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
सभी सदस्यों ने एक जुट होकर सेवा ओर सामाजिक कार्यों के संकल्प को दोहराया।रोटरी उत्सव अध्यक्ष रो.संदीप देहने ने आगामी रोटरी उत्सव कार्यक्रमो में सभी सदस्यों एव नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया।
इस कार्यक्रम में डॉ.अशोक मुखी,शाकिर खान पठान,पीतांबर चंदानी,माजी नगर सेविका सौ.शुभांगी सुनील डोंगरे,मुरली लाहोटी,मुकुंद मुधडा आदि की उपस्तिथि थी।



