कमलसिंह यादव
तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी
पारशिवनी :- पारशिवनी ग्रामीण क्षेत्रो के आदिवासी संगठनो की ओर से ९ अगस्त दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में सर्वत्र मनाया जाता है।
इस अवसर पर पारशिवनी में भव्य रैली आदिवासी बंधुओं ने आदिवासी नृत्यों की लय पर निकाल कय पारशिवनी नगर को गुंजायमान कर दिया।

आदिवासी रैली के दौरान जय सेवा,जय जोहार,जय गोंडवाना के नारों ने पारशिवनी नगर को झंकृत कर दिया।
इसी प्रकार आदिवासी समाज व विविध सामाजिक संघ द्वारा एक भव्य दिव्य बाइक रैली निकाली गई,जो तालुका के कई गाँवों का भ्रमण कर जनजागरण करते हुए रैली अंत में पारशिवनी नगर में एक साथ निकालकर पारशिवनी के लोगों को आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई गई।
ढोल-नगाड़ों व ताशों की ध्वनि के साथ शुरू हुई इस भव्य दिव्य रैली में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।विश्व आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर पारशिवनी के धाड़से सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर और रानी दुर्गावती मडावी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर मधुर गोडी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रोफेसर विनोद पुरकाम ने किया और मुख्य अतिथियों के हाथों मेधावी छात्र सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में पीएचडी धारकों को और मेधावी छात्रों को भी सम्मानीत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा अध्यक्ष राजू कुसुंबे,सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भोंडेकर,धनराज मडावी ने पदक और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इसी प्रकार,सामाजिक कार्यों में अग्रणी आदिवासी समुदाय के गणमान्य लोगों का भी सम्मान किया गया।
इस रैली कार्यक्रम में आडीवासी ग्रामिण भाग के नेउरवाड़ा गांव स्थित जिला परिषद स्कूल द्वारा एक मनमोहक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य और पुर्व शिक्षा सभापती राजूभाऊ कुसुंबे,पूर्व सरपंच प्रेम भोंडेकर,सामाजिक कार्यकर्ता,धनराज मडावी गुरुजी गोंडवाना पार्टी नागपुर जिला पूर्व अध्यक्ष,गोपाल कडू सेवानिवृत्त शिक्षक मनराज इनवाते,ललित घंगारे.तालुका अध्यक्ष नीलेश उइके प्रोफेसर डॉ.विनोद पुरकाम.सुरेश भलावी अध्यक्ष अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ पारशिवनी,शिशुपाल राखड़ी,अभय ढेकले,चेतन देशमुख पूर्व उपसभापती पंचायत समिति पारशिवनी,इंद्रपाल गोरले देवराज उइके,चंद्रभान मरकाम,हंसराज सरयाम,अर्जुन भलावी रघुनाथ,कंगाली,मिथुन उइके,प्रीति मिथुन उइके ,पुर्व सरपंच,चंदू भलावी,राजाराम कोङवते,पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचरण करनाके,पुर्व पंचायत समिति सदस्य राजू पंधारे,श्रीमती नीता गोमकाले सामाजिक कार्यकर्ता,पुष्पकला मडावी,सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती वंदना भलावी,प्रीति उइके,आकाश उइके,ईश्वर मंदारी,राजेंद्र भलावी,अजय ढेंकले,श्रवण तुमडाम,धर्मेंद दुपारे,गोपी कुंभारे,युवराज उइके,अमित इरपाची,कल्याण अडकने,मधुसूदन लांजेवार,अजय मरास्कोल्हे,अमन मडावी,यश भलावि लीलाधर पराते सह सैकड़ो की संख्या में आदिवासी भाई उपस्थित थे।
अंत में महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।



