Home Vidarbha शहर में लावारिस कुत्तो से जनता छोटे बच्चों को लेकर भयभीत।।

शहर में लावारिस कुत्तो से जनता छोटे बच्चों को लेकर भयभीत।।

 

सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हाप्रतिनिधी वर्धा।

हिंगणघाट:- शहर के कई अति व्यस्त वाले ठिकानों पर लावारिस कुत्तो की अनगिनत संख्या बड़ गयी है।

        दिन हो या रात इनकी चिल्लाहट – पुकार कम नही होती ।कई कुत्तो को बीमारी होने से पागल हो गये है। जिनको देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि इनमें रैबीज के लक्ष्ण दिखाई देते है,दूसरे को काटने पर जान भी जा सकती है।

            कई पागल लावारिस कुत्तो ने अवाम को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।इनका झुंड का झुंड घूमता फिरता रहेता जिसमे यातायात भी प्रभावित होता है।

           मार्ग पर कई बार दुर्घटना ये हो जाती है।शिवाजी वार्ड,जगन्नाथ वार्ड,रुबा चौक, लक्ष्मी टॉकीज परिसर में इनका आंतक कुछ ज्यादा बढ़ गया है। जनता को भारी परेशानी हो रही है।

           पालक अपने छोटे बच्चों को लेकर चिंता ग्रस्त है।कहि कोई बच्चा इन कुत्तो की चपेट में ना आजाये।सबंधित विभाग शहर की जनता की शुरक्षा के लिये पुख्ता इंतजाम है क्या?यह प्रशन जनता के दिमाग मे बार- बार उठ रहा है। 

          अवाम की गम्भीर समस्या का उपाय है क्या?लावारिस जानवरों पर बिना अत्याचार किये इनकी व्यवस्था कर जनता को सुरक्षा प्रदान होंगी क्या?