सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट : शहर के झांसी रानी चौक से बस स्टैंड , ट्रेव्हल्स प्वाइंट तक रास्ते की हालत बहोत ही बद से बद्तर हो गई हैं।इस मार्ग पर ट्रक जैसे भारी भरकम वाहन अचानक ज़मीन धस जाते है,इसके चलते यातायात को बहोत बड़ा खतरा निर्माण हो गया है।
यह मार्ग कुछ ही वर्षों पहले अवाम की सुविधा के लिए बनाया गया था।लेकिन इसका अस्तित्व बांधकाम में भ्रष्टाचार के वजह से यह मार्ग अड़चन आ गया। इस मार्ग पर कई जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जो बरसात के पानी से भर जाने से रास्ता साफ दिखाई नही देता।इसमें बड़े पैमाने पर दुर्घटना होने की संभावना है।
इस मार्ग पर चलना अब जनता के लिए खतरे से खाली नहीं है। ट्रक जैसे भारी भरकम वाहन अचानक ज़मीन में फसने से जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। ऐसी घटनाएं बार बार घटने से जनता ने अब विकास कार्यों के अस्तित्व पर प्रश्नों की शुरुवात हो गई हैं। जनता ने प्रशासन से इस मार्ग की सुधारना कर यातायात सुरक्षित करने की मांग की है।
इसके अलावा बांधकाम में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार पर कार्यवाही की मांग की गई हैं। हिंगणघाट में इन रास्तों की दयनीय दुर्दशा जनता की सुरक्षा प्रणाली ओर प्रगति के कार्य की उत्कृष्टता पर विशाल प्रश्न चिन्ह निर्माण हो गया है। यह शर्मसार करने वाली बात है। प्रशासन को इस पूरे मामले में तुरंत कार्यवाही करने की सख्त जरूरत है।जिसके चलते अवाम की सुरक्षा निश्चित होना चाहिए।



