महामहिम राज्यपाल रमेश बैस को अखिल भारतीय नगरपरिषद संघ अध्यक्ष प्रेम बसंतानी ने भेजा लोकहितार्थ निवेदन।

 

सैय्यद ज़ाकिर,

सह व्यवस्थापक,जिल्हाप्रतिनिधी वर्धा।

 हिगणघाट :-

        शहर के (माजी नगराध्यक्ष )प्रेम बाबू बसंतानी ने सरकारी मेडिकल कॉलेज ,हिगणघाट शहर में होना चाहिए,इसके लिए महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस को जनहित की भावना और अति आवश्यकता को समझकर उसका आदर करते हुए निवेदन भेजाl

             केंद्र सरकार ने हर एक जिल्हे में सरकारी मेडिकल कॉलेज दे देने की घोषणा कर थी,जिसमे सबसे पहले टप्पे में वर्धा जिल्हे का समावेश है।

          वर्धा शहर में सात की.मि.के अंतर पर सेवाग्राम और सावंगी (मेघे)प्राईवेट मेडिकल कॉलेज है। वर्धा शहर और हिगणघाट शहर की जनसंख्या करीब-करीब समान है।हिगणघाट शहर से राष्ट्रीय महामार्ग होने से और भी जिल्हे और अनेक राज्य की जनता व्यापार के लिए यहां बाजार में रोज आते हैl

         हिगणघाट शहर दिल्ली से चेन्नई रेलवे मार्ग जुड़ा होने से यहाँ बड़ा रेल्वे स्टेशन है।शहर से यवतमाड,चंद्रपुर, नागपुर जिल्हे के अनेक तहसील ,ग्रामीण भाग से जुड़ा है ।शहर से राष्ट्रीय महामार्ग होने से परिसर में कई बढ़ी दुर्घटनाये होती है।कई मरीज सेवाग्राम ,नागपुर ,सावंगी (मेघे)यहां ईलाज के लिए जाते है, लेकिन बीच रास्ते मे ही दम तोड़ देते है।

          हिगणघाट उपजिल्हा सरकारी अस्पताल में बीमारियों के इलाज की सुविधाओं में कमी है ।इसलिए सावंगी (मेघे)सेवाग्राम में हिगणघाट के सबसे ज्यादा मरीज जाते है।

         हिगणघाट शहर से सात से आठ की.मि एरिया में कई सरकारी जगह और वन विभाग बिना झाड़ की जगह खाली पड़ीं है ।यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज खड़ी करना सरकार के लिए सुविधाजनक है ।प्रेम बाबू बसंतानी इस गम्भीर समस्या हमदर्दी के नाते सोच समझकर मेडिकल कॉलेज होना जरूरी है ।इसके लिये उन्होंने जनहित की सेवा हेतु राज्यपाल को निवेदन देकर तहेदिल से गुजारिश की है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज हिगणघाट में होना चाहिए।