Home Maharashtra शहर में अलग-अलग जगहों पर हुई चोरियां।     — चोरी...

शहर में अलग-अलग जगहों पर हुई चोरियां।     — चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता असुरक्षित।    — पोलीस की गिरफ्त से चोर बाहर।

 

सैय्यद ज़ाकिर 

जिल्हाप्रतिनिधी वर्धा।

हिंगणघाट : शहर के दो व्यापारियों की दुकानों में चोरी की अलग-अलग घटनाएं हुई। 

         अज्ञात चोर ने 12 हजार रुपए की राशी पर हात साफ कर दिया। 

       शहर के बिड़कर महाविद्यालय के सामने कापसे मशीनरीज इस व्यापारी के दुकान में देर रात 3:15 के दरमियान दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी 9 हज़ार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी का यह कारनामा सी.सी.टी.व्ही.कैमरे में कैद हो गया।     

         दुकान के संचालक सचिन कापसे ने हिंगणघाट पोलीस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई हैइसी रात 1 बजे 19 आक्टोंबर को मरोठी हॉस्पिटल परिसर का एक मेडिकल स्टोर्स फोड़ा गया।

         इस दुकान से 3 हजार रुपये पर अज्ञात चोर ने हात साफ कर दिया। अभी के दौर में शहर में चोरी घटनाओं में वृद्धि है।ऐसे कई प्रकरण में पोलीस को आरोपी ने शिकस्त दी है।

          इसके पूर्व भी शहर में हुई चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरो का पता ही नही लगा,तपास अधिकारी भी जानकारी देने में टालने की प्रवृत्ती अपनाते है।

          लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जनता में असुरक्षा की भावना निर्माण हो गयी।