Home Vidarbha चारगाव निवासी जितु ईडपाची इनका घर अत्याधिक बारिश की चपेट से गिरा…...

चारगाव निवासी जितु ईडपाची इनका घर अत्याधिक बारिश की चपेट से गिरा…  — कोई जनहानि नहीं हुई।

   कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

पारशिवनी :- गुरुवार (11 सितंबर) शाम से शुक्रवार(१२ सितंबर) के सुबह पारशिवनी नवेगावखैरी करंभाड और आसपास के इलाकों में अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण किसानों का काम-काज बाधित हुआ और खेतों की फसलो में पानी जमा हो गया। 

      चारगाव इलाके में कई घरों में पानी घुस गया,जिससे लोगों का घरेलू सामान भीग गया और उन्हें नुकसान पहुँचा। 

      इसी बीच चारगाव निवासी जितु ईडपाची के घर अत्याधिक बारिश होने से भारी बारिश और तूफ़ान के दौरान घर पुर्णतः गिर गया।

     गुरुवार को रातभर हुई तूफ़ानी बारिश ने घर गिर जाने पर गनीमत रही कि भारी बारिश और हवा में कोई जनहानि नहीं हुई। 

      हालाँकि,कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोयाबीन की कटाई के समय पानी जमा होने से तथा तुवर व धान की फसल से किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है।…

      साथ ही,मेथी,पालक,चवली, टमाटर,सांभर आदि सब्जियों की फसलें भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

         पारशिवनी में नाले नदियों के उफान पर हो ने अनेक गावो का संपर्क तुट गया पारशिवनी तहसल के नवेगाव खैरी,करंभाड, व आमड़ी सर्कल मे अत्याधिक बारिश होने से मंडल अधिकारी पटवारी प कोतवाल पोलिस पाटील के सहकार्य से प्राप्त जानकारी नुसार बारिश से ४० गाव प्रभावित हुये जिनने २५५ किसानो की ३३७ हैक्टर से अधिक खेतो की फसल खराव हुई तो वही प्रभावित क्षेत्रो से अंदाजे ३० घर गिर जाने की जानकारी के आधार पर घर उपयोगी साहित्य अनाज व खेतो मे लगने वाले खात का नुकसान हुआ ।