सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- शहर में शुक्रवार को दोपहर 3:बजे के उपरांत मौसम ने करवट बदली अचानक बिजली की तेज तर्रार कड़कड़ाहट ओर तूफानी रफ्तार से बारिश शुरू हो गई।

लगातार 4 से ५ घंटे हुई तेज बारिश से जन जीवन अस्त – व्यस्त हो गया। सरकारी दवाखाना चौक पर पानी लबालब भर गया,छोटे बड़े वाहनों के चक्के आधे बारिश में डूबे हुए नज़र आए। पानी का बहाव इतना तेज था ,की छोटे बड़े वाहनों के आवागमन की गति पर गति रोधक लग गया था।

पेट्रोल पंप नागपुर रोड पर रीठे कालोनी जलमग्न हो गई थी। आने जाने का मार्ग बंद हो गया था। सड़क का बहेता पानी शहर के कई घरों में प्रवेश कर गया,जिसमे जीवन उपयोगी सामान नष्ट हो गया। लगातार हो रही बारिश से शहर का आगे का दृश्य क्या होगा?जनता इससे चिंतित है।




