कमलसिंह यादव
तालुका प्रतिनिधि पारशिवनी
पारशिवनी : पारशिवनी नगर पंचायत की प्रथम नगराध्यक्ष सौ प्रतिभा संजय कुभलकर उन्हें राज्यमंत्री अँड आशिष जैस्वाल और राजस्व मंत्री व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पारशिवनी तालुका समन्वय और समीक्षा समिति के लिए चुना गया है।
सौ प्रतिभा कुभलकर ने अपनी नियुक्ती पर क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री अड आशिष जैस्वाल का आभार माना।
सौ प्रतिभा संजय कुभलकर इनका यह चयन न केवल एक सम्मान है, बल्कि गत पांच वर्षो मे नगराध्यक्ष पद पर रहकर किये गये कार्यो व समाज सेवा की भावना का भी प्रतीक है।
ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण और समग्र विकास के नेक इरादे से यह चयन किया गया है। शिवसेना तालुका प्रमुख राजु भोस्कर,पुर्व सरपंच प्रेम भोडेकर,गौरव पनवेलकर, रोशन पिंपळामुळे, विजय भुते, सरपंच ज्योती भोडेकर, टिकाराम परतेती, शिवरकर, राजेश गोमकाळे, आदीसह अनेक असंख्य नागरिको ने पूर्व नगराध्यक्ष प्रतिभा संजय कुभलकर को उनके चयन पर घर पहुंचकर बधाई दी।




