Home Maharashtra कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत… — दो घायल…

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत… — दो घायल…

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधि पारशिवणी 

पारशिवनी:-. पारशिवनी से खापरखेड़ा रोड पर ईटगांव फाटा के पास सूरज लॉन के सामने खापरखेड़ा जा रही अज्ञात कार ने पारशिवनी आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

         घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे घटी. पेंच रोड पाराशिवनी निवासी अंकित पुनादास गजभिए (23) बाइक क्र. एमएच 40/ बीजेड 109 चला रहा था और रजत मनोज जांभुलकर (23) पीछे बैठा हुआ था।

           कार ने बाइक को टक्कर मारने से अंकित कार के पहिये की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रजत और वहां से गुजर रहा ईट भट्टे का मजदूर कन्हैया अजबसिंह पुसाम (36) भी इस हादसे में गंभिर घायल हो गया। पारशिवनी पुलिस ने पंचनामा कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।