Home Vidarbha रीजनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड (RMO) राज्य टिम मे पारशिवनी( नागपुर) के ओम काकडे...

रीजनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड (RMO) राज्य टिम मे पारशिवनी( नागपुर) के ओम काकडे का चयन।

      कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

पारशिवनी::-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नवेगांव खैरी, नागपुर के छात्र ओम विकास काकडे कक्षा-11वी के छात्र का चयन रीजनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड (RMO) के लिए हुआ है। महाराष्ट्र क्षेत्र के नवोदय विद्यालय से कुल 9 छात्रों का चयन हुआ है जिसमें ओम काकडे शामिल हैं।

          नेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में चयन के लिए 3 नवंबर को पुनः परीक्षा का आयोजन होगा। RMO में चयन का श्रेय ओम काकड़े ने अपने गणित अध्यापक श्री बाल्मीक सहारे, प्राचार्य डॉ. जरीना कुरैशी एवं उप प्राचार्य श्री मोहित कुमार को दिया जिनके मार्गदर्शन तथा उनके द्वारा किये प्रयासों से वह यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।