Home आरोग्य डॉ.महेश फुलवानी करेंगे रोटरी क्लब के स्वास्थ शिविर में मार्गदर्शन।

डॉ.महेश फुलवानी करेंगे रोटरी क्लब के स्वास्थ शिविर में मार्गदर्शन।

सैय्यद ज़ाकिर

  उपसंपादक

दखल न्यूज भारत

हींगणघाट : रोटरी क्लब,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में एक भव्य स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नागपुर के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश फुलवानी हरदय की देख देख ओर स्वस्थ जीवन शैली महत्व विषय पर मार्गदर्शन करेंगे।

       शिविर में बि.पी.शुगर एव ई सी जी की निशुल्क जांच की जायेगी। क्लब के प्रिसिडेंट डा.अशोक मुखी ने बदलती खानपान की आदतें अनियमित जीवन शैली के कारण ह्रदय रोगों में लगातार वृद्धि हो रही हैं।जिसमे बाईपास,ओर एंजियोप्लास्टी जैसी मंहगी शल्य क्रियाओं की जरूरत पड़ रही है।

        शिविर का लाभ लेने के लिए इछू क जनता अपने नामांकन हेतु प्रा.अशोक बोगिरवार (8855970025)प्रा.उदय भोकरे (9423420177)ओर उदय शेंडे से संपर्क करें।इस परियोजना के निर्देशक के रूप में रो.निशाशर्मा, रो.जितेंद्र वर्मा, रो.उदय शेंडे,रो.विवेक तड़स,रो.धीरज मंडोत कार्यरत रहेंगे।

         क्लब के अध्यक्ष पीतांबर चंदानी ने शहर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने गुजारिश की है। कार्य कर्म की सफलता हेतु डॉ.अशोक मुखी,मंजूषा मुड़े,शाकिर खान पठान,ओर मितेश जोशी सक्रिय प्रयासरत है।