सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिगंनघाट : शहर के बाहरी मार्ग हाई वे पर चलने वाले भारी भरकम जड़ वाहनों में बड़े कंटेनर, 30 से 40 फूट लंबी ट्राला जैसी गाड़ियां अचानक शहर प्रवेश कर जाती जिनके शहर में आने पर कई समस्या निर्माण हो जाती है।
यातायात तो बाधित होता ही है,30-40फूट लंबाई वाले वाहन चौक, चौराहों पर से पलटने के लिए काफी समय लग जाता है।तब तक तो शहर के छोटे बड़े वाहनों की कतार लग जाती। अवाम को अपने छोटे बड़े वाहनों को कैसे ओर कहां से निकालने का मार्ग मिले इसमें बुद्धि जाम हो जाती है।
सोमवार को साप्ताहिक बाजार का दीन रहेता है हजारों की संख्या में ग्रामीण शहरी जनता आवागमन करती है इस दिन यातायात अव्यवस्थित रहता है यातायात कर्मी अपनी वसूली अभियान में व्यस्त रहेती है। जबकि यातायात कर्मियों ने ट्राला,कंटेनर जैसे जड़ वाहनों को उड़ान पूल के परे हो रोकथाम करके कार्यवाही करनी चाहिए।
शहर के मेन रोड सुभाष चौक जैसी जगह पर ये जड़ अगर रूक जाए तो शहर की जनता को होने वाली परेशानी का अंदाज लगाया जा सकता है। ऐसे जड़ वाहनों पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो ,कल को अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा ?



