Home देशविदेश अमरावती हवाईअड्डे को डॉ.पंजाबराव देशमुख का नाम।…. — एलायंस एअर की...

अमरावती हवाईअड्डे को डॉ.पंजाबराव देशमुख का नाम।…. — एलायंस एअर की फ्लाईट समयावली घोषणा में स्पस्ट उल्लेख।…

   अबोदनगो चव्हाण 

अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी 

         दखल न्युज भारत

 अमरावती :- 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहे मुंबई-अमरावती-मुंबई विमान सेवा का टाइम टेबल एलायंस एअर ने जाहिर किया। 

      फ्लाईट समयसारणी की घोषणा में एलायंस एअर ने अमरावती हवाईअड्डे का नामोल्लेख नवनिर्मित डॉ.पंजाबराव देशमुख अमरावती हवाई अड्डा किया है। 

       उड्यन कंपनी द्वारा एलायंस एयर के अध्यक्ष अमित कुमार ने जिले के सांसद बलवंत वानखड़े को भेजे निमंत्रण पत्र में उल्लेखित जानकारी में बताया की,एलायंस एयर 16 अप्रैल 25 से मुंबई -अमरावती-मुंबई आरसीएस-उड़ान फ्लाईट का संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

       मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मान्यवरों की उपस्थिति में महाराष्ट्र राज्य के अमरावती में नवनिर्मित डॉ. पंजाबराव देशमुख अमरावती हवाई अड्डा और एलायंस एयर द्वारा संचालित अमरावती हवाई अड्डे से उड़ान का उद्घाटन करेंगे।…

     एक ओर जहां अमरावती हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर चर्चा छिड़ी है। ऐसे में एलायंस एअर की फ्लाईट समयावली की घोषणा में ही अमरावती हवाईअड्डे का नाम स्पस्ट उल्लेख डॉ.पंजाबराव देशमुख अमरावती हवाई अड्डा करने से संभ्रम बढ़ा है। 

      16 अप्रैल को सुबह 10.45 बजे पहुंचेंगा एटीआर विमान भारतीय विमानन मानचित्र पर अंकित हुए अमरावती हवाईअड्डे से उड़ान सेवा की उदघाटनीय उड़ान के लिए 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे पहला एटीआर मुंबई से उड़ान भरेंगा और 10.45 बजे अमरावती हवाईअड्डे पर उतरेंगा। 

      संभवता इसी विमान से मुख्यमंत्री,दोनों उपमुख्यमंत्री तथा अन्य मान्यवर हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अमरावती आएंगे। 

       जिसके बाद अमरावती से प्रथम विमान दोपहर 12.15 बजे अमरावती से उड़ान भर दोपहर 4 बजे मुंबई हवाईअड्डे पर लैंड करेंगा।   

      18 अप्रैल से नियमित उड़ान का टाइमटेबल उड़ान दिवस, प्रस्थान आगमन,विमान का प्रकार मुंबई से अमरावती सोम, बुध,शुक्र 2.30,4.20 एटीआर-72

अमरावती से मुंबई सोम,बुध, शुक्र 4.50 ,6.35 एटीआर 72…. ऐसा है।