Home Maharashtra रेल्वे पुलिया पर पेंटिंग का काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने...

रेल्वे पुलिया पर पेंटिंग का काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से दर्दनाक मौत।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा।

हिगणघाट :— तहसील के कवडघाट परिसर में रेल्वे पुलिया पर दो मजदूर पेंटिंग का काम कर रहे थे।अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों मजदूर ज़मीन पर आ गिरे।

      जिसमे विजय कुमार शर्मा की (उम्र 26) की जगह पर ही मौत हो गयी। दूसरा मजदूर फिरोज खान (उम्र 24)दोनों ही तालम्पुर ता.बयाना,जिल्हा भरतपुर राजस्थान के निवासी है।…

      वर्धा -हिगणघाट रेल्वे मार्ग के उडानपुल पर पेंटिंग का काम शुरू था। रविवार के दिन 10 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे के दरम्यान झूले की रस्सी टूटने से संतुलन बिगड़ गया दोनों ही मजदूर नीचे गिर गए। दोनों ही गम्भीर रूप से घायल हो गए।

       उपचार के लिए दोनों को सेवाग्राम लाया गया।दूसरे मजदूर फ़िरोज़ की रास्ते मे ही मौत हो गयी। दोनों को सेवाग्राम लाकर पोस्टमार्टम किया गया।उपरांत रेल्वे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और स्थानीय परिवारवालों ने मदत की,ठेकेदार की तरफ से कोई मदत नहीं हुई।…

      जबकि ऐसे गम्भीर मामलों में ठेकेदार और सिव्हिल इंजीनियर की उपस्थिति जरूरी है।कार्य के पूर्व जांच -पड़ताल करना जरूरी है।दूसरे मजदूरों से मिली जानकारी में लापरवाही बरतने से यह घटना हुई।ऐसी चर्चा सामने आई है।