एम.जी.नगर कन्हान में मातोश्री महीला मंच द्वारा हल्दी कुंकु व मनोरंजन कार्यक्रम संपन्न. 

     कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी‌ 

पारशिवनी::- तारसा रोड़ पर स्थित एम.जी.नगर वागधरे वाड़ी कन्हान में असंख्य महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित मातोश्री महिला मंडल द्वारा हल्दी कुंकू का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

         इस अवसर पर मातोश्री महिला मंच की अध्यक्ष नीतू तिवारी और कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गाताई कोचे इनके नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया था।जिसमे एम.जी.नगर और आसपास श्रेत्र की असंख्य महिलाओ ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

      एम.जी.नगर तारसा रोड स्थित श्री.नेवालालजी पात्रे ईनके सभागृह मे कार्यक्रम आयोजित में उपस्थित सभी अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

       कार्यक्रम में सभी महिलाओं तथा बचत गट की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के हल्दी कुंकु समारोह में विभिन्न वेशभूषा,डांस प्रतियोगिता,संगीत खुर्ची प्रतियोगीता मे लगभग अधिकांश महिलाओं ने सहभाग लिया।…

       प्रतियोगिता में सहभागी उन सभी विजेताओं को प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को कार्यक्रम में हल्दी कुंकू लगाकर वान वितरित किया गया।

      जिसमें नीतू तिवारी और दुर्गाताई कोचे ने महिलाओं को रोजगार हेतु महिला बचत गट के बारे में अनेक योजनाओ जानकारी दी और शासन द्वारा महिलाओ के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में सभी महिलाओ ने लाभ लेना चाहिए, ताकी बचत गट की महीलाये आत्मनिर्भर होकर स्वयं का रोजगार कर सके,इत्यादी अनेक योजनाओ की जानकारी दी।…

        मातोश्री महिला मंच की अध्यक्ष नीतू तिवारी और कार्याध्यक्ष दुर्गाताई कोचे ने कार्यक्रम में महिला बचत गट की पदाधिकारी तथा आंगनबाड़ी सेविका तका अंगनवाडी मदतनिस और आशा वर्कर सहीत समाज मे महीलाओ के हित मे कार्य करने वाली महिलाओ का, सभी का संस्था मातोश्री महिला मंच की अध्यक्ष नीतू तिवारी और कार्याध्यक्ष दुर्गाताई कोचे ने भेट वस्तु देकर सम्मानीत किया।कार्यक्रम मे बचत गट महिला अध्यक्ष सुनीता पात्रे,उपाध्यक्ष सरिता शिंदे,सचिव सरिता ताई प्रमुखता से उपस्थिति थी कार्यक्रम को आभार गुंजाताई पात्रे ने किया।

      कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा ताई शिंदे रोशनीताई, मंदाताई बागडे,पूजा मालाधरे आदि अन्य महिलाओ ने सहकार्य किया।