शिवाजी व महाराष्ट्र निर्माण में जिजाऊ की अहम भूमिका रही – पिल्ले.  — कन्हान में राजमाता जिजाऊ की जयंती मनाई गई!

    कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

कन्हान – कन्हान शहर स्थित शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में राजमाता जिजाऊ की जयंती मनाई गई! 

      इस उपलक्ष पर कन्हान स्थित शिवसेना कार्यालय मे जिला उपप्रमुख वर्धराज पिल्ले ने संबोधित करते हुए बताया कि, शिवाजी महाराज को निर्माण करने में और महाराष्ट्र की संस्कृति निर्माण करणे में जिजाऊ की अहम भूमिका थी!

     छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीजाबाई से प्रेरणा लेकर महाराष्ट्र का निर्माण किया और मराठा साम्राज्य की नींव रखी! 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभांगी ताइ घोगले,मोरेश्वर खडसे, तेजस्विनी शेंडे, दीपचंद शेंडे, वैशाली श्रीखंडे, विजय खडसे, कुंदाताई मोटघरे, प्रशांत स्वामी, पूजाताई सुगंधे, चंद्रकुमार चौकसे, प्रतिमा पौनिकर, कल्पना नागपुरे, आकांक्षा छाडी, सविता संतापे तथा शिव सेना कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।