तहसिल की कई ग्राम पंचायत में इंटरनेट सेवा बंद,प्रमाणपत्रों के लिए किसान हो रहे परेशान। 

     कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

 

पारशिवनी::- तहसिल के ५० ग्राम पंचायत होकर इनमें से अनेक ग्राम पंचायतों में अब तक इंटरनेट सुविधा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

         वहीं इंटरनेट सुविधा के नेटवर्क के अभाव मे ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं।पारशिवनी तालुका के ग्रामीण क्षेत्र का विकास ग्राम पंचायतों के माध्यम से होता है। जिससे ग्राम पंचायत को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

           ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसान और नागरिकों को दी जाती है। इसके अलावा विभिन्न दाखिलों का वितरण किया जाता है। सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों के कामकाज ऑनलाईन किया है। 

        पटवारी कार्यालय और ग्राम पंचायत कार्यालय से मिलनेवाले दाखिले भी ऑनलाईन तरीके से दिए जाते है। जिससे पिछले कुछ वर्षो से तहसिल के ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा लगाने का कार्य शुरू किया है।किंतु अब तक अनेक ग्राम पंचायत इंटरनेट सुविधाओं से वंचित होने की जानकारी मिली है।

        तहासिल के अनेक गावो में तो, ऐसी स्थिति है कि दुर्गम व अतिदुर्गम आदिवासी गाव मे इंटरनेट की सुविधा के पश्चात नेटवर्क के अभाव से इन गावो के नागरिक को अपने ऑनलॉइन काम करवाने के लिय पारशिवनी तहसील मुख्यालय में आना पड़ता है।

         तहसील मुख्यालय में भी कभी कभार इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नही होने के कारण दुर्गम और अतिदुर्गम गांव जो मुख्यालय से ५० से ६० किलोमिटर अंतर है और आने जाने हेतु सड़के न होना के कारण नागरिकों हताश होकर निराश होकर वापस जाना पड़ता है समय व पैसो का इन गरिबो को नुकसान झेलना पड़ता है.