सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।
हिंगणघाट :- शहर में ईद के इस मुकदस मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों ने ईद (ईदुल फित्र ) की नमाज़ 31 मार्च 2025 को सुबह 9 बजे अदा की,जामा मस्जिद इमाम साहब ने आपसी भाई-चारा अमन ओर शांति बरकरार रहे पूरे कायनात के लिए अल्लाह से दुआ की।
ईद के अवसर पर सभी मुस्लिम भाइयों को राज नेताओं ने तहेदिल ईद की बेशुमार मुबारक बाद दी।जिसमे एड.सुधीर बाबू कोठारी,राजूभाऊ तिमांडे (माजी आमदार),आफताब खान,सौरव तीमांडे,शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष के सतीश धोबे,मनीष देवडे,सुनील आष्टिकर,गजानंद काटोले,आदि शिव सैनीको ने ईद के शुभ अवसर पर गुलाब के फूल देकर ईद की तहेदिल बेशुमार मुबारक बाद देकर प्रेम भाई चारा कायम किया है।
ईद के शुभ अवसर पर हिगनघाट पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे,इस सक्रिय कार्य प्रणाली में पुलिस उप अधीक्षक जिल्हा वर्धा डाॅ.सागर कवडे,उपविभागीय पुलिस अधिकारी हीगणघाट रोशन पंडित,हीगनघाट पुलिस स्टेशन के थानेदार देवेंद्र ठाकुर ओर उनके सहयोगी कर्मी राहुल गिरडे,संजय त्रिपाठी,करुणा मॅडम,आदि ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारक बाद दी।
जामा मस्जिद कमिटी ने अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर अंजाम दिया ।जिसमे हाजी अकरम दोषी,अबरार फारूकी,मुजीब शेख,मुस्तफा बक्श,आसिफ शेख आदि की कार्य प्रणाली बेहतरीन थी।



