सैय्यद जाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा
हिंगणघाट :- शहर से कुछ की.मि.की दूरी पर स्थित वेडा (बेला) गांव की संजीवनी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल वेडा की प्रिंसिपल शीला हीरेश बोरकर को मुंबई में बेस्ट प्रिंसिपल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
गत 18 मार्च 2025 को मुंबई शहर के पवई स्थित भव्य रिच मांड अपार्टमेंट में शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने हेतु सयोजन पी.टी.ऊषा इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड का आयोजन किया गया था।
जिसमे शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले भारत के विभिन्न स्कूलों के चार सौ.प्रिंसी पलसो को पृस्कृत किया गया।जिसमे हींगनघाट निवासी संजीवनी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल वेडा (बेला) की स्कूल की प्रिंसिपल शीला हीरेश बोरकर का समावेश है।
शीला बोरकर के रिमोर्ट एरिया के शिक्षा ओर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य को मध्य नज़र रखते हुए डाॅ.किरण बेदी पूर्व गव्हर्नर पांडेचारी उन तथा सायना नेहवाल – गोल्ड मेडलिस्ट,बैडमिंटन चैंपियन द्वारा ट्रॉफी एवम कैश देकर समानित किया गया।
इस सन्मान से स्कूल परिवार एवम परिसर में हर्ष व्याप्त है।



