Home Maharashtra वर्धा के रहने वाले किन्नरों ने एस.टी. बस में उनके आधी टिकिट...

वर्धा के रहने वाले किन्नरों ने एस.टी. बस में उनके आधी टिकिट का हक बताकर बड़ा विवाद खड़ा किया।

   सैय्यद ज़ाकिर

 जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

हिंगणघाट :- शहर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार रहीता है।,सोमवार के दिन वर्धा शहर के रहने वाले किन्नरों ने एस.टी.बस में उनके आधी टिकिट के हक को बताकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। 

          आज शाम ५ से ६ बजे के दरम्यान हिगणघाट बस स्टैंड से चंद्रपुर-अमरावती बस निकली,बस स्टैंड से बस निकलने के उपरांत आगे कुछ वर्धा के किन्नर बस में चढ़ गए,इस समय बस के कंडक्टर ने इन सभी किन्नरों को बस की पूरी टिकिट के पैसे मांगे।

           लेकिन किन्नरों ने हम महिला होने का बताकर आधी टिकिट में सफर करने देने की मांग की,किन्नरों की १२ लोगो की टोली का समावेश होने से टोली ने आधी टिकिट की मांग करके,पूरी टिकिट लेकर सफर करने से इन्कार कर दिया।

           इधर कंडक्टर भी पूरी टिकिट लेकर ही आगे का सफर करने देने को तैयार नही था।किन्नरों ने बस में से उतरने के लिए ही बस रुकवा दी गई,लेकिन किन्नरों ने बस कंडक्टर की एक नही सुनी,बस को रोक दिया गया।…

            इस विवाद में अंत में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा,आवागमन में भी नेशनल हाईवे मार्ग पर अड़चन निर्माण हो गई थी।

           आखिर में एस.टी.बस के अधिकारी ओर पुलिस ने यह गंभीर प्रश्न को समन्वय के जरिए से ही मिटाकर इन किन्नरों को लेकर महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस अपने आगे के सफर पर रवाना हुई।