वर्धा जिल्हा की पाचशे आशा वर्कर और आंगनवाड़ी सेवीका मुम्बई के आज़ाद मैदान पर अपनी समस्याओं को लेकर धरना आंदोलन में शामिल।

   सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

वर्धा :– वर्धा जिल्हे की आशा वर्कर और आंगनवाड़ी सेविकाये गत दी. 8/2/20 24 /से बड़ी संख्या में अपनी समस्याको लेकर मुम्बई के आज़ाद मैदान में धरना आंदोलन कर रही है।

      अब तक आंदोलन के 15 दिन बीत चुके है,लेकिन महाराष्ट्र सरकार इनकी समस्याओ को लेकर कोई ठोस निर्णय नही ले पा रही है।

     आंगणवाड़ी सेविकाओं को मानधन में बढ़ोतरी,ग्रॅजीविटी और आशा वर्कर स्थाई करना,इन समस्याओं को लेकर रात-दिन अपने मोर्चे पर डटी हुई है।इन्हें सिर्फ ज़बानी आश्वासन दिया गया है,जी.आर.लिखित रूप में नही दिया है।

        मिश्रित सरकार होने से कोई भी एक ठोस निर्णय लेना उचित नही है।वर्धा जिल्हे की आशा वर्कर और आंगणवाड़ी सेविकाएं अपनी मांगों की जीत प्राप्त करने के लिए लगातार आंदोलन की लड़ाई लड़ रही है।लेकिन सरकार की तरफ से शुभ समाचार के संदेश आते हुवे दिखलाई नही दे रहे है।

        ऐसे समय मे खुले आसमान के नीचे तेज धूप में और काली घनी अंधेरी रातो में भी परेशानियों की परवाह किये बिना अपनी समस्याओं के निवारण के लिए अपने मोर्चे पर तैनात है।