Home Maharashtra आगरकर विद्या भवन में दिवाली मेले का कार्यक्रम संपन्न।   — विद्यार्थियों...

आगरकर विद्या भवन में दिवाली मेले का कार्यक्रम संपन्न।   — विद्यार्थियों की प्रतिभा आयी सामने।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

        हिंगणघाट :- गत दिनों दिवाली के शुभ अवसर पर आगरकर विद्या भवन में एक बेहतरीन मेले का आयोजन किया गया था। 

          इसमे स्कूल के बच्चो ने अपने हाथों से ग्रीटिंग्स,आकाश दीये,मिट्टी के खिलौने,रंग-बिरंगी दीपो की श्रुंखला तोरण,पेंटिंग्स,गालीचे,मखमली सामान,आदि स्वयं के परिश्रम और उत्साह से बनाकर,दिवाली बाज़ार में उनकी बिक्री की।

         नर्सरी से लेकर 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों ने इसमे भाग लिया।पालको ने इस प्रदर्शनी को देखकर खुशी से बच्चो के हुनर – आर्ट से प्रभावित होकर बहुत सी वस्तुओँ की खरीददारी की।दिवाली मेले के आयोजन में प्रमुख अथिति सामाजिक कार्यकर्ता सौ.दीपाली दीक्षित,सौ.दीपाली सावंत,संगीता गड़वार मॅडम,स्कूल के प्रिंसिपल श्री.अशोक जोशी,आर्डिनेटर कु.पूनम जोशी और संचालन गोपाल जोशी का मार्गदर्शन बहुमुल्य रहा।

         बच्चो के उत्पादन और उनकी बिक्री के बाजार उपलब्ध हो इसकी जानकारी बेहतरीन अंदाज में दी गयी। मेले को लेकर बच्चे और पालक उत्साही दिखे। दिवाली मेले के सफ़लतार्थ आगरकर स्कुल के शिक्षक,शिक्षकाये,बच्चो ने अथक परिश्रम कीया।