सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- शहर से लगे नैशनल हाइवे से सटे संविधान चौक स्थित कुर्बान हुसैन पेंट्स शॉप में गत दी.8/10/2025/ बुधवार शाम 6: बजे कुर्बान हुसैन पेंट्स के प्रमोशन के लिए बॉलिहुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का आगमन हुआ।
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने मंच पर आकर सभी का अभिनंदन किया।उपरांत कुर्बान हुसैन परिवार ने ईशा कोप्पिकर को पुष्प गुच्छ देकर शानदार स्वागत किया।
जिसमे कुर्बान हुसैन पेंट्स के संचालक मुफ्जल हुसैन,उनके वालिद,मुफ्फजल हुसैन की पत्नी,बेटा,बेटी उपस्थित थे। के एच पी पेंट्स की ओर से ईशा कोप्पिकर के हस्ते प्रथम पुरस्कार मारोती अराडे को दिया गया।
विगत अठावन वर्षो से लगातार कुर्बान हुसैन परिवार पेंट्स की बिक्री के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।जिसकी प्रशंसा अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने अपने मधुर शब्दो में की है। संचालक मुफ्फ्जल हुसैन ने अपने ग्राहकों को मित्रो,ओर अपने सहयोगी कर्मियों को मुबारक बाद दी।
ग्राहकों का समाधान,संतोष यहीं हमारी सबसे बड़ी प्रगति है। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कदीर बक्श ने इस शुभ अवसर पर कादर हुसैन,हुसैन भाई, नूरू भाई,कुर्बान हुसैन मित्र परिवार के मंगेश वनिकर (पत्रकार)सैय्यद ज़ाकिर (पत्रकार)राजेश कोचर(पत्रकार)सामाजिक कार्यकर्ता सुनील डोंगरे,माजी नगर सेविका सौ.शुभांगी सुनील डोंगरे आदि की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।



