एड.इब्राहिम बख्श एक प्रभावशाली और आकर्षक मंच संचालक है :- नामदार सुधीर मुंगटीवार..

 सैय्यद ज़ाकिर 

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

      वर्धा:- संचालन की कला एक कुदरती देन है।इसे शैलीगत रूप से प्रस्तुत करने में परिपूर्ण होना उस कला के शिखर तक पहुँचना है।एड.बख्श अपनी चुम्बकीय कला से लोगो के दिलो में जगह बनाते है।साथ ही वे असरदार और गुणवत्ता पूर्ण मंच संचालक की कला में पारंगत भी है,ऐसा गौरवोद्गार कथन वन एवं संस्कृती मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने किया है।….

       वर्धा के क्रीड़ा मैदान में डॉ. पंकज भोयर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एड.इब्राहिम बख्श को सम्मानित करते हुए उन्होंने यह विचार व्यक्त किये।

        इस अवसर पर सांसद रामदास तड़स,विधायक डॉ. पंकज भोयर,विधायक समीर कुणावार ,सी.आई,डी.फेम और फ़िल्म कलाकार दया शेट्टी,भाजपा के जिल्हा अध्यक्ष मिलिंद गपाट,मिलिंद भेंडे और गणमान्य लोग शामिल हुए।…

        किसी भी कार्यक्रम की सफलता मंच संचालन की शैली की निपुणता पर निर्भर करती है।और इब्राहिम बख्श इस शैली में निपुण है यह बात सांसद रामदास तड़स ने व्यक्त की।विधायक समीर कुणावार ने कहा कि संचालन और बयान करने की सधी हुई शैली के कारण एड.बख्श ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है,हमारे लिए यह गर्व की बात है।

        अपनी सफलता का श्रेय एड.बख्श ने अपने साहित्यिक गुरु इमरान राही को दिया।हमेशा से प्रोत्साहित करने वाले विधायक डॉ.पंकज भोयर,मोहन बाबू अग्रवाल,एड.फिरदौस मिर्जा,जस्टिस अरुण चौधरी,एड.असद खान के योगदान के बारे में इब्राहिम बख्श ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।…

        एड.इब्राहिम बख्श को एड.जाहिद अली,एड.अस्मिता मुंगल,एड.राहत पटेल,एड. अश्विनी तपासे,डॉ.मदन इंगड़े,महेश वासु,शांतिलाल कोचर,गुड्डू शर्मा,मुकुंद सांगानी, संजय कासवा सहित अन्य ने बधाई दी।