Home देशविदेश जशने ईद ऐ मिलादुन्न नबी के जुलूस के मुकदस मौके पर सुरक्षा...

जशने ईद ऐ मिलादुन्न नबी के जुलूस के मुकदस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। — हजरत मोहम्मद पैगंबर ने अमन-शांति-मोहब्बत का पैगाम पूरी कायनात को दिया।

सैय्यद ज़ाकिर 

  उपसंपादक…

दखल न्यूज भारत…

हिंगणघाट :- हजरत मोहम्मद पैगंबर ने अमन,शांति समन्वय,एकता,मोहब्बत का पैगाम पूरी कायनात को दिया है।हजरत मोहम्मद पैगंबर अल्लाह के आखरी दूत थे।

        जुलूस डॉ.रूबा चौक से पूरी शिद्दत के साथ निकला,जिसमे बच्चे,बुजुर्ग, जवांन एक बहोत तादात में मरकजी सीरतून नबी कमेटी की जानिब से आगाज़ किया गया।…

              हमेशा की तरह जुलूस सुकून,शांति ,प्रेम भाई चारा का संदेश देता हुआ,आगे बड़ा। हर चौक – चौराहा पर जुलूस का शानदार स्वागत फूलों की बारिश से किया गया।

        पानी बाटल,मिठाइयां बांटी गई,पूरे जोशे जुनून में यूंवाओ ने अपने हुज़ूर की शान में बा आवाजे बुलंद नारे लगाएं।

               कारंजा चौक पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ग्रुप के द्वारा जुलूस का शानदार स्वागत किया गया,जिसमे सतीश धोबे,मनीष देवड़े,गजू काटोले ने मुस्लिम भाइयों को पुष्प गुच्छ दिया,ओर फल वितरण किया।..

       उसके उपरांत राजस्थानी मंडल की ओर से जुलूस का स्वागत कर शर्बत वितरण किया गया।जिसमे एड.सुधीर बाबू कोठारी,पप्पू मोहता,तन्ना,राजेश गुप्ता,बंटी कोठारी आदि ने भाईचारा ओर प्रेम का संदेश दिया।

                  जुलूस भ्रमण मार्ग पर सुरक्षा का सख्त पहरा था,जगह जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे,वर्धा सुरक्षा स्काॅड,सीआरपीएफ जवान,महिला-पुरुष होमगार्ड्स,हिगणघाट पुलिस कर्मी का सुरक्षा में समावेश था।…

      सुरक्षा में थानेदार ने देवेंद्र ठाकुर ने कोई कसर नहीं छोड़ी।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर थानेदार देवेंद्र ठाकुर की कार्य प्रणाली की सभी ने सरहना की है।

               किसी भी काम को करना एक बहोत बड़ी जिम्मेदारी होती है,जिसमे कंधे से कन्धा मिलाकर चलना होता है।जश्ने ईद मिलादून्न नबी के जुलूस को उसकी कामयाबी की बुलंदी पर ले जाने में मरकजी सीरटुन्न नबी कमेटी के अबरार फारूकी ओर उनके दोस्तो ने कड़ी मेहनत मुश्कत की है।